Powered By Blogger

मंगलवार, 31 मई 2011

आस्था और तर्क

विश्व के सभी धर्मों का अस्तित्व आस्था पर टिका होता है. आस्था सिर्फ अंधश्रद्धा का ही एक रूप है, जहाँ सारे तर्क अमान्य ठहरा दिए जाते हैं.यदि धर्म सिर्फ आस्था का प्रश्न न होकर तर्क का विषय होता ,अर्थात ईश्वरीय धारणा सिद्ध हो पाती तो पूरे विश्व में धर्म के नाम पर सैंकड़ो भिन्न भिन्न सम्प्रदायों का उदय नहीं होता. इतने महत्वपूर्ण विषय पर विचार भिन्नता नहीं होती.धार्मिक उपद्रव नहीं होते,विश्व में धर्म के नाम पर आतंकवाद नहीं पनपता. प्रत्येक धर्म अपनी आस्था, अपने धार्मिक विश्वास को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने की जिद्दोजहद नहीं करता.
पृथ्वी गोल है सब जानते हैं,पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है विश्व मान्य तथ्य है,सौर मंडल में ग्रहों के अस्तित्व और संख्या के बारे में कोई मतभेद नहीं है.आर्कीमिडिज का सिद्धांत,गलीलियो के सिद्धांत से पूरा विश्व सहमत है अर्थात विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांत पूरे विश्व में मान्य हैं चाहे वह सिद्धांत दुनिया के किसी भी हिस्से में प्रतिपादित किया गया हो . फिर ईश्वर जैसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण विषय के बारे में इतनी सारी धारणाएं, मान्यताएं क्यों?सबके धर्म ग्रन्थ प्रथक प्रथक क्यों? सभी के सिद्धांत,धारणाएं अलगअलग क्यों?सभी धर्म अपने धर्म ग्रन्थ,अपनी आस्था को ही सत्य एवं सर्वश्रेष्ठ एवं अन्य आस्थाओं को मिथ्या क्यों सिद्ध करना चाहते हैं?क्यों मुस्लिम धर्म न मानने वाला काफ़िर हो जाता है,हिन्दू धर्म का पालन न करने वाला नास्तिक कहलाता है?क्यों कोई भी संत,महात्मा तर्क वितर्क में असफल होने पर तर्क-करता की क्लास लेने पर उतारू हो जाता है?और उसे पहले तपस्या करने और ,विश्वास करने की घुट्टी पिलाता है, और फिर आकर तर्क वितर्क करने के लिय कहता है.
ईश्वर की आस्था के अनुसार ,ईश्वर की बिना इच्छा के पत्ता भी नहीं हिल सकता तो फिर संसार व्यापी अत्याचार,व्यभिचार, हिंसा, हत्या का तांडव क्यों? धार्मिक आस्था के अनुसार मनुष्य का जन्म बड़े भाग्य से मिलता है, वर्तमान में जनसँख्या विस्फित को क्या कहा जाय? शायद अब सभी जीव सौभाग्यशाली हो रहे हैं?
मनुष्य के वर्तमान दुखों का कारण पूर्वजन्मों के दुष्कर्मों का परिणाम बताया जाता है. जब इन्सान को पता ही नहीं की उसने पूर्व जन्म में क्या गलत किया था? तो फिर सजा कैसी. यह कैसी अदालत है जो मुलजिम को उसके अपराध की जानकारी दिए बिना ही सजा दे देती है? फिर दुष्कर्मी को मनुष्य योनी में जन्म कैसे मिल गया?
मनुष्य में विद्यमान आत्मा को परमात्मा का अंश माना जाता है तो फिर वह दुष्कर्मी कैसे हो गयी? परमात्मा के अंश को जीवन चक्र में फंसने के क्या मकसद हो सकता है?
इस प्रकार के अनगिनत प्रश्न हैं जो धार्मिक आस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगते हैं . इस सौर मंडल, सौर गंगा के अस्तित्व, विश्व के अस्तित्व के प्रश्न पर अभी विज्ञानं किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सका है, इसीलिए अलग अलग आस्थाएँ अपनी जड़ें जमाये बैठी हैं.
सभी धर्मों का मूल मकसद है दुनिया में सुख शांति, अहिंसा, सभ्यता एवं इंसानियत का परचम लहराना.अतः धर्म कोई भी अपनाया जाय परन्तु उसके असली मकसद यानि इंसानियत को अपनाये बिना धार्मिक होने का कोई लाभ नहीं है. फिर धर्म के लिए हिंसा का सहारा लेना धर्म की मूल धारणा से विचलित होना है.
मेरी पुस्तक "बागड़ी बाबा और इन्सनिअत का धर्म" पढेंगे तो अवश्य ही आप मेरी धारणा पर विश्वास करेंगे

2 टिप्‍पणियां:

CA Anuj Agrawal ने कहा…

worth reading....keep going...proud of you....

shagun ने कहा…

i like your thoughts